Site icon Yashbharat.com

बिना मास्क के स्टेशन में प्रवेश करते 60 लोग पकड़े गए

wp 1616825759525

जबलपुर यश भारत। करोना के काल में रेलवे स्टेशन पर अनेक लोग लापरवाही बरतते हुए बिना मास्क पहने स्टेशन पर प्रवेश कर रहे हैं ऐसे अवांछित लोगों को पकड़ने के लिए रेलवे द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं। जबलपुर स्टेशन पर लगभग 60 लोगों को पकड़कर उन्हें स्टेशन डायरेक्टर ने मास्क पहनाया एवम हिदायत के साथ प्रत्येक पर ₹100 ,100का जुर्माना भी अधिरोपित किया।

इस कार्यवाही के दौरान लोगों से मास्क को पूरे समय पहनने की हिदायत दी गई। इस कार्रवाई में स्टेशन निदेशक शिवदत्त शर्मा सहित स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य रंजीत कैथवास तथा उप स्टेशन प्रबंधक अमित चंसोरिया का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इसी तरह मंडल के एकमात्र पिंक स्टेशन मदन महल में भी महिला स्टाफ ने स्टेशन पर सघन जांच करते हुए लोगों से बिना मास्क के स्टेशन में प्रवेश न करने की हिदायत दी। इसके साथ ही मदन महल स्टेशन पर रुकने वाली यात्री गाडियों के रसोईयान में उपयोग की जाने वाली भट्टी के उपयोग में किसी तरह की कोई कोताही तो नहीं हो रही है इसकी भी जांच की गई ।

मदन महल स्टेशन पर की गई इस जांच में स्टेशन प्रबंधक सुश्री आरती यादव तथा स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य श्वेता उइके ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उल्लेखनीय है कि पूरे मंडल में अग्निशामक यंत्रों तथा ज्वलनशील सामग्री को लेकर रेल। यात्रा करने वाले यात्रियों को रोकने के लिए मंडल रेल प्रबंधक संजय विश्वास ने एक अभियान छेड़ रखा है।

इस अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने रेलवे के फ्रंट लाइन के वाणिज्य स्टाफ को इस कार्य में मुस्तैदी से जुड़ने की हिदायत दी है ।जिसके चलते स्टेशन पर वाणिज्य विभाग द्वारा इस कार्य को विशेष प्राथमिकता से किया जा रहा है।

Exit mobile version