Site icon Yashbharat.com

बिजली गिरने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत

images 91 5

छतरपुर। जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमनपुरा में बिजली गिरने से एक परिवार को तीन लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग बारिश के दौरान बचने को मंदिर के पास खड़े हो गए थे।

ग्राम पंचायत धामची के मजरा रमनपुरा में दोपहर करीब साढ़े 3 बजे ग्रामीण खेतों से घर लौट रहे थे तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। ग्रामीण बचने को शंकर जी मंदिर की छत के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरने मत्थी पत्नी भूरा कुशवाहा(65), उसका बेटा कैलाश(32), प्यारीबाई पत्नी मज्जू कुशवाहा (42)की मौके पर मौत हो गई।

मज्जू कुशवाहा का पुत्र राहुल(25) एवं मृतक कैलाश कुशवाहा की पत्नी मीना(24)घायल हो गई जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version