बिग बी के बाद अभिषेक भी कोरोना पॉजिटिव, जया-ऐश्वर्या की रिपोर्ट निगेटिव; रेखा का बंगला सील, जया-ऐश्वर्या की रिपोर्ट निगेटिव
मुंबई. अमिताभ बच्चन को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने शनिवार रात ट्विटर पर खुद इस बारे में बताया। इससे पहले देर शाम उन्हें मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। 77 साल के अमिताभ के परिवार के सभी लोगों और घर में रह रहे स्टाफ का भी सैम्पल लिया गया है।
उधर अभिनेत्री रेखा के बंगले के सिक्युरिटी गार्ड के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बंगला सील कर दिया गया है।
अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं। मेरे परिवार और स्टाफ के लोगों का टेस्ट हुआ है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से गुजारिश है कि वे अपना टेस्ट कराएं।’ वहीं, अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार सुबह उनका टेस्ट किया गया था।
बिग बी का ट्वीटः
इंफेक्शन ज्यादा नहीं, लेकिन ऑक्सीजन स्तर कम
शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्हें कोरोना वायरस का ज्यादा कोरोना इंफेक्शन नहीं है, लेकिन उनकी मेडिकल हिस्ट्री देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है। जब उन्हें लाया गया था तो उनका ऑक्सीजन स्तर कम था। बता दें कि बच्चन को लीवर और किडनी की भी समस्या है। पिछले साल अक्टूबर में भीअमिताभ बच्चन की तबीयत रात 2 बजे अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अभिषेक बच्चन का ट्वीटः
डॉ अब्दुल एस अंसारी कर रहे इलाज
नानावटी सूत्रों ने बताया है कि अमिताभ अभी क्रिटिकल केयर सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ अब्दुल एस अंसारी के साथ तीन डॉक्टरों की निगरानी में है। अस्पताल ने डॉ अंसारी को अमिताभ की देखभाल के लिए विशेष रूप से नियुक्त किया है। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके अन्य टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
अमिताभ-अभिषेक का दोबारा कोरोना टेस्ट हुआ
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि अमिताभ और अभिषेक दोनों के कोरोना लक्षण बहुत हल्के हैं। दोनों को हल्का बुखार था, इसीलिए दोनों का दोबारा कोरोना टेस्ट कराया गया है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाएगी।
वहीं, देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर पर चिंता जताई। मीडिया से फोन पर बातचीत में डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि वे नानावटी हॉस्पिटल के सम्पर्क में हैं और उन्होंने अमिताभ की पूरी केयर के खास निर्देश दिए हैं।