Site icon Yashbharat.com

बिगड़ती यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कलेक्टर- एसपी को मैदान में उतरना पड़ा

images 19

जबलपुर। शहर में यातायात की लगातार मिल रही शिकायतों और बदतर होती व्यवस्था के बीच आला अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। कलेक्टर छवि भारद्वाज और एसपी अमित सिंह ने मैदान में उतरते हुए नियम विरुद्ध चल रहे ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों नें यह कार्रवाई तीन पत्ती चौक, मॉडल रोड से लेकर छोटी लाइन तक की। इसके तहत नियमों को ताक में रखकर चल रहे 5 ऑटो को जब्त किया गया।

three(8)

इसके साथ ही मॉडल रोड पर अवैध रूप से पार्क की गई 2 कारें भी जब्त की। उन्होंने एक्सिस बैंक के बाहर बेतरतीब पार्किंग को व्यवस्थित करने की भी हिदायत दी। इस मौके पर कलेक्टर और एसपी के साथ आरटीओ सन्तोष पाल भी थे।

Exit mobile version