बाल बाल बचीं प्रियंका चोपड़ा,

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पेरिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं. लेकिन इस बीच एक ऐसी वीडियो आई जिसे देखकर लोग शुक्र मना रहे हैं कि उस मौके पर प्रियंका अकेली नहीं थीं. दरअसल, प्रियंका और निक बोट पर पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान प्रियंका का बैलेंस बिगड़ता है और वह नीचे गिरने ही वाली होती हैं कि निक सही समय पर उन्हें संभाल लेते हैं. निक ने जिस तरह प्रियंका को संभाला वह तारीफ के काबिल है.

इससे पता चलता है कि निक प्रियंका को लेकर कितने सतर्क रहते हैं. अगर निक उन्हें ना संभालते तो प्रियंका पानी में गिर सकती थीं और कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. प्रियंका जिस तरह लड़खड़ाई थीं वह काफी खतरनाक हो सकता था. लेकिन निक ने उन्हें बचा लिया.

Exit mobile version