Site icon Yashbharat.com

बालाघाट में 3 बच्चों का गला दबाकर पिता ने लगाई फांसी, ये था कारण

fansi

बालाघाट Balaghat Crime News । बालाघाट जिले में शनिवार को दिल दहला देने वाला अपराध सामने आया है। यहां पत्नी के मायके से नहीं आने पर नाराज व्यक्ति ने अपने ही तीन बच्चों का गला दबा दिया और खुद फांसी पर लटक गया। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला बालाघाट जिले के रुपझर थाना क्षेत्र के चारटोला गांव का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंतु पिता कमलसिंह (उम्र -27 वर्ष) की पत्नी बीते कई दिनों से मायके गई हुई थी और वह उसे वापस लाने के प्रयास कर रहा था। अंतू पत्नी के ससुराल लाने के लिए सोनपुरी गांव गया था लेकिन संभवत: घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने आने से इनकार कर दिया।

इससे नाराज अंतु पुसाम ने 6 वर्षीय बेटे समीर, 4 वर्षीय कैलाश और 10 माह के बेटे आकाश को जंगल में ले जाकर उनका गला दबा दिया, जिसके बाद स्वयं भी फांसी लगा लिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक 10 माह के बेटे आकाश की जान बच गई है। इस घटना के बाद गांव में गम का माहौल है। साथ ही अंतू की पत्नी के गांव में भी सूचना पहुंचा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद के बारे जानकारी ले रही है।

Exit mobile version