कटनी/ बरही। बरही के अंतर्गत ग्राम करौदी में आज सुबह साढ़े 8 बजे बाघ ने महिला का शिकार किया। महिला उस वक्त महुआ बीनने जंगल गई थी। महिला को बाघ ने क्षत विक्षत कर डाला। इसी बाघ ने फिर एक बालिका को निशाना बनाया लेकिन बालिका के पिता की हिम्मत के बाद बाघ उसे छोड़ कर भाग गया। बालिका भी बाघ के हमले में घायल हो गई। वन कक्ष क्रमाक 423 में आदमखोर बाघ ने 25 दिन के अंदर दूसरी बार महिला का किया शिकार किया है। इसे लेकर गांव में दहशत है। बरही से 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत करौंदी कला ददरा टोला के जंगल में बाघ ने एक महिला बेला कली केवट पति ललबा उम्र 55 साल को जंगल मे महुआ बीनते समय बनाया अपना निवाला बनाया। इसके पहले 17 मार्च को झल्ली पति फूलचंद चौधरी निवासी ग्राम कुआँ को जँगल में लकड़ी बीनते समय इस आदम खोर बाघ ने निवाला बनाया था। बाघ के मुंह से पिता ने बेटी को बचाया इधर बरही के झिरिया जंगल की घटना में झिरिया के जंगल बीत क्रमांक 427 में महुआ बीन रही 14 बर्षीय बालिका रामसखी आदिवासी पर बाघ ने हमला बोल दिया। बालिका की चीख सुनकर उसके पिता सुग्रीव मौके पर पहुँच गया है हमलावर बाघ को डपटने लगा। सुग्रीव के चिल्लाने के बाद बाघ ने बालिका को छोड़ दिया, जिसे सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती कराया गया है। बालिका के सिर को बाघ ने नोच डाला।