बरही वन परिक्षेत्र में बाघ ने फिर बनाया ग्रामीण को निवाला, सुबह जंगल मे मिला आधा धड़, 24 घण्टे में तीसरा शिकार
कटनी/ बरही। बरही वन परिक्षेत्र में आज सुबह फिर बाघ ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। 24 घण्टे के अंदर दो लोगों का शिकार करने के बाद अब यह तय हो चुका है कि बाघ पूरी तरह से आदमखोर बन चुका है। आज सुबह बरही वन परिक्षेत्र के ददरा टोला गांव निवासी एक प्रौढ़ को बाघ ने अपना शिकार बनाया जो जंगल मे सुबह किसी काम से गया था। बाघ का निवाला बनने वाले 55 वर्षीय ग्रामीण का नाम शिवराम केवट पिता रामगरीब है। सुबह इसका शव झिरिया के जंगल मे आधे धड़ के साथ मिला । अभी यह पता नहीं लग सका कि शिवराम का शिकार शेर ने रात में किया या फिर सुबह।
उधर वन परिक्षेत्र में लगातार दूसरे दिन ग्रामीणों को शिकार करने वाले इस आदम खोर बाघ से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों में इसे लेकर आक्रोश भी है। वह विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। गौरतलब है की कल रविवार को बाघ ने बेलाबाई केवट नामक महिला और एक 14 वर्षीय बालिका को अपना शिकार बनाया था। इसमे बेला बाई को तो बाघ लगभग पूरा ही खा गया था जबकि बालिका के पिता की हिम्मत से वह बच गई थी। क्षेत्र में आक्रोश के बाद लायन आर्डर की स्थिति पर पुलिस नजर रखे हुए है। पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि वन विभाग के आला अधिकारियों से बात की जा रही है।
बहरहाल बरही से लगे वन क्षेत्र में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।









