Site icon Yashbharat.com

बाघ की दहशत बरकरार अब पहुंचा कुठिया-मोहगवां

0a2ed52d 78ca 43bc 8005 b5c3ebe48fe8

कटनी/बरही। वन अमला आदमखोर बाघ पर निगरानी के लिए पूरा ध्यान बरही वन परिक्षेत्र के कुआं, ददरा व झिरिया के जंगल मे केंद्रित किए है, इधर कुठिया.मोहगवां में खेत बाघ ने एक बैल व एक गाय पर हमला कर शिकार कर लिया।

यह घटना आज दोपहर करीब 9 बजे की है, जब बाघ ने ग्रामीणों के देखते-देखते गाय पर हमला कर दिया। गांव में बाघ की दस्तक व मवेशियों का शिकार करने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पहुंचे वन अमले के साथ रेंजर श्री चौहान, डिप्टी रेंजर रामयश मिश्रा, राजस्व अमले के साथ तहसीलदार एम एल तिवारी व पुलिस अमले ने मोर्चा संभाल लिया। गाय का शिकार कर बाघ खेत मे ही बैठा था, जिसे भगाने के लिए वन अमले ने पताखा फोड़ा, तब बाघ वहां से भागा। प्राप्त जानकारी मुताबिक कुठिया.मोहगवां निवासी सुरेंद्र सिंह की गाय पर हमला कर बाघ ने मौत के घाट आज सुबह उतार दिया। वही गुलाब विश्कर्मा के बैल को रात में ही किल कर दिया था

। गौरतलब है कि गत दिवस 24 घंटे के अंदर ददरा में बाघ ने एक महिला व एक पुरुष का शिकार कर लिया थाए वही उसी दिन एक 14 साल की बालिका पर हमला कर घायल कर दिया थाए जिससे क्षेत्र में बाघ के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए है। कुआं, मचमचा, ददरा में आलम यह है कि ग्रामीण दहशत में अपने खेत गेंहू की कटाई करने नही जा पा रहे है।

गुरुवार के कुआं सरपंच प्रहलाद सोनी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। 25 ग्रामीणों की टीम गठित की गई हैए जो सतर्कता बरतने का काम करेगीए वही ग्रामीणों को आवागमन के लिए चार पहिया वाहन उपलब्ध कराने की सहमति वन विभाग द्वारा बनी है।

इस संबंध में रेंजर श्री चौहान ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए आगाह किया गया हैए तो वही बाघो के मूवमेंट पर वन अमला नजर बनाए हुए है। वही आदमखोर बाघ के बारे में पूछने पर यह जानकारी दी गई कि कुआं क्षेत्र में विचरण कर रही बाघिन पर संशय बनी हुई है।

Exit mobile version