Site icon Yashbharat.com

बागेश्वरधाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री का महिला को नोटों की गड्डी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पढ़ें पूरा मामला

1664850 bageshwar paisa

बागेश्वरधाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री का सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला बागेश्वर धाम ( Bageshwar Dham) अर्जी लगाने पहुंचती हैं, जिसके घर में काफी तंगी चल रही थी. महिला ने बताया कि वो अपने जेवर गिरवी रख कर बागेश्वर धाम पहुंची है. इस बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री कुछ ऐसा करते हैं, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. अर्जी लगाते हुए महिला कहती हैं वो एमपी के धार जिले के पास रहने वाली है. उन्होंने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही है. उसकी नौकरी भी छूट गई है, और वो पेशे से टीचर हैं. उन्होंने बताया कि उनके सपने में लगातार 2 दिन से बालाजी महाराज आए थे.

झोली में डाली पैसो की गड्डी 
महिला रोते हुए अपनी पीड़ा सुना रही थी, इस बीच धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि महिला अपनी कुल की देवी के नाम पर ज्योत रखे जिससे कल्याण होगा. इसके बाद वो अपने एक सहायक से पैसों की गड्डी मांगते हैं. बाबा धीरेंद्र शास्त्री महिला को कहते हैं कि झोली फैलाओ.. महिला बोलती है कि आपका आशीर्वीद और दया चाहिए. लेकिन धीरेंद्र शास्त्री महिला को फिर बोलते हैं झोली फैलाओ और इन पैसों के अपने गिरवी गहनों को छुड़वा लो. महिला झोली फैलाती है और पैसे स्वीकार कर लेती है.

आशीर्वाद है जाओ
इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महिला को आशीर्वाद दिया और कहा कि उसकी जल्द ही स्थाई सरकारी नौकरी भी लगेगी और बिगड़ा हुआ बेटा भी सुधर जाएगा. इस बीच वहां मौजूद लोग बाबा के जयकारे लगाने लग जाते हैं.

Exit mobile version