Site icon Yashbharat.com

बागी शिवसेना विधायकों पर जजमेंट का दिन, स्पीकर बोले- ‘ऐतिहासिक फैसला!’, राउत बोले राज्य का मुख्यमंत्री असंवैधानिक

10 01 2024 maharashtra politics jan 10 2024

Maharashtra Politics Live: बागी शिवसेना विधायकों पर जजमेंट का दिन, स्पीकर बोले- ‘ऐतिहासिक फैसला!’, राउत बोले राज्य का मुख्यमंत्री असंवैधानिक है। महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बुधवार का दिन अहम होने जा रहा है। शिवसेना के बागी 16 विधायकों की अयोग्यता पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर आज अपना फैसला सुनाएंगे। इससे पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है।

Disqualification Of Shiv Sena MLAs In Maharashtra LIVE Updates

 

फैसले से पहले बयानबाजी तेज है। सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात पर उद्धव ठाकरे की आपत्ति पर स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्पीकर की मुलाकात होती रहती है। आज का फैसला ऐतिहासिक और संविधान तथा सुप्रीम कोर्ट के अनुसार होगा।

 

राज्य का मुख्यमंत्री असंवैधानिक: संजय राउत

 

शिवसेना (यूबीटी गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, आज यह तय हो जाएगा कि यह सरकार अवैध है। पीएम मोदी आगामी चुनावों के लिए रैली करने के लिए महाराष्ट्र आ रहे हैं…देखना यही है कि क्या किसी तरह की मैच फिक्सिंग होती है? उन्हें इतना भरोसा कैसे है कि यह सरकार बनी रहेगी। आज जो भी फैसला होगा वह महज औपचारिकता होगी। राज्य का मुख्यमंत्री असंवैधानिक है।

शिवसेना में बगावत की पूरी कहानी, क्या हुआ था डेढ़ साल पहले

 

करीब डेढ़ साल पहले शिवसेना में बड़ी बगावत हुई थी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कुल 39 विधायक बागी हो गए थे और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। बाद में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया।

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और 16 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस चला। शिंदे गुट ने भी उद्धव ठाकरे के साथ बचे रहे 14 विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी।

कुछ माह बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला करने का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version