Site icon Yashbharat.com

बाकल में एटीएम में ब्लास्ट कर लूटे पैसे

24 11 2019 katni atm blast

कटनी। बहोरीबंद थाना क्षेत्र इलाके में बाकल गांव(Bakal Village) में तीन अज्ञात बदमाशों ने सेंट्रल बैंक के एटीएम(Central Bank ATM Blast) में धमाका कर पैसे लूट लिए। घटना दे रात 2 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद बदमाश एटीएम से 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। तेज आवाज सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो एटीएम टूटा हुआ पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट करने वाले तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उन्हें पहचानने की कोशिश कर रही है। आस-पास के इलाकों में भी सर्चिंग की जा रही है। यह बताया जा रहा है कि एटीएम के अंदर ज्यादा पैसा नहीं था केवल 10 हजार रुपए ही थे, जिसे बदमाश लूटकर ले गए हैं।

बाकल बहोरीबंद से करीब 11 किमी दूर है। यहां से हटा, दमोह की ओर स्टेट हाईवे भी गुजरता है। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वे इसी रास्ते से भागे हैं। एटीएम केबिन के सीसीटीवी में तीन बदमाश नजर आ रहे हैं, अभी साफ नहीं हो पाया है कि इनका साथ देने के लिए कोई बाहर भी मौजूद था।

ग्रामीण जब देर रात नींद के आगोश में थे, तभी रात 2 बजे एक तेज धमाका हुआ, जिसे सुनकर लोगों की नींद खुल गई और वो दहशत में आ गए। कुछ देर बाद धमाके वाली आवाज की ओर बढ़े तो देखा कि सेंट्रल बैंक का एटीएम केबिन के अंदर टूटा हुआ पड़ा है।

Exit mobile version