Site icon Yashbharat.com

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व तीन बाघिनों ने दिया नौ शावकों को जन्म

0a2ed52d 78ca 43bc 8005 b5c3ebe48fe8

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर, ताला और धमोखर रेंज में तीन बाघिनों ने नौ शावकों को जन्म दिया है। छह शावकों के जन्म की पुष्टि कर ली गई है, तीन शावकों की सर्चिंग की जा रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर में पतौरवाली बाघिन ने दूसरी बार तीन शावकों को जन्म दिया है जबकि ताला रेंज में राजबहेरा वाली बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इन दोनों ही स्थानों पर तीन-तीन शावकों को पार्क प्रबंधन ने देखने की पुष्टि की है। पतौर रेंज की बाघिन के शावकों की तस्वीर भी पार्क प्रबंधन ने जारी कर दी।

धमोखर में सर्चिंग –

धमोखर रेंज की बाघिन ने भी पिछले सप्ताह तीन शावकों को जन्म दिया है हालांकि इस बाघिन के शावकों की संख्या को लेकर पार्क प्रबंधन अभी इसलिए बहुत कन्फर्म नहीं है क्योंकि धमोखर वाली बाघिन के शावकों को अभी देखा नहीं गया है। वहीं दूसरी तरफ धमोखर क्षेत्र में गश्त करने वाले श्रमिकों का कहना है कि इस बाघिन ने भी तीन शावकों को जन्म दिया है। पार्क प्रबंधन धमोखर वाली बाघिन की सर्चिंग में जुटा हुआ है।

नवजात 9 शावक दिखे –

पार्क प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे अब एक साल तक के शावकों की संख्या 35 से 40 के बीच हो गई है। छह महीने से एक साल के बीच के शावकों की संख्या 25 और 30 के बीच में है। वहीं नवजात शावकों में हाल ही में दिखाई दे रहे ये नौ शावक हैं।

पतौर और ताला में दो बाघिनों के छह शावक देख लिए गए हैं जबकि धमोखर में शावकों की सर्चिंग की जा रही है।

-मृदुल पाठक, डायरेक्टर

Exit mobile version