बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर रहमान की हत्या के दोषी अब्दुल माजिद को अचानक आधी रात में फांसी
ढाका। बांग्लादेश के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 1975 में की गई हत्या के दोषियों में से एक अब्दुल माजिद को ढाका सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई। जेलर महबूबुल आलम के मुताबिक पूर्व सैन्य अधिकारी माजिद को रविवार सुबह 12:01 बजे फांसी दी गई।
माजिद के पार्थिव शरीर को आज दफन किया जाएगा, इससे पहले शुक्रवार को, परिवार के चार सदस्यों, जिनमें दोषी की पत्नी शामिल नहीं थी, जेल में उनसे मुलाकात की।
राष्ट्रपति अब्दुल हमीद द्वारा बुधवार को दया याचिका ठुकराए जाने के बाद माजिद की मौत की सजा को चार दिनों के भीतर ही अंजाम दे दिया गया। 20 साल से छुपे हुए माजिद को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। शेख मुजीबुर की हत्या के पांच साजिशकर्ता अभी भी छुपे हुए हैं।

