बेंगलुरु: कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू के बल पर भाजपा सबसे आगे चल रही है लेकिन वह स्पष्ट बहुमत से थोड़ा पिछड़ती दिख रही है। वहीं कांग्रेस ने पूरी तरह से नतीजे आने से पहले ही जेडीएस को किया समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि जेडीएस की तरफ से अभी कांग्रेस के ऑफर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दूसरीी तरफ भाजपा भी नतीजों का इंतजार कर रही है। नतीजों के बाद ही भाजपा भी अपने पत्ते खोलेगी। अगर यही स्थिति अंत तक कायम रहती है तो भाजपा को सरकार बनाने में मुश्किल हो सकती है। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर चुनाव हुआ है। दोपहर तक भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल करने की स्थिति में दिखायी दे रही थी लेकिन उसके बाद कांग्रेस ने अपनी स्थिति सुधार ली और भाजपा जादुई आंकड़े से पिछड़ती दिख रही है।
कुल सीटें: 222\222 (रुझान)
| पार्टी | आगे | जीत |
| भाजपा | 57 | 47 |
| कांग्रेस | 29 | 59 |
| +जेडीएस | 28 | 9 |
| अन्य | 1 | 1 |
LIVE अपडेट्स
- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 3 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
- बदामी सीट से सीएम सिद्धारमैया आगे, चामुंडेश्वरी से पीछे।
- रामनगर से कुमपास्वामी आगे।
- शिकारीपुरा सीट से येदियुरप्पा आगे।
- वरुणा सीट से सीएम सिद्धारमैया का बेटा आगे।
- कांग्रेस ने जेडीएस को दिया समर्थन, कुमारस्वामी होंगे सीएम

