बरही में सनसनीखेज हत्या की वारदात

बरही। फर्नीचर व्यवसायी के घर मे घुसकर हत्यारों ने हाँथ बांधकर कर हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यह जघन्य हत्या बरही के कटनी मार्ग स्थित संदीप कालोनी में घटित हुई। घटना की खबर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। इधर घटना की खबर लगते ही पुलिस अमले के साथ बरही थाना प्रभारी अंकित मिश्रा वारदात स्थल पहुँचकर तफ़सीस में जुट गए।

वारदात के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक बरही थानाक्षेत्र के संदीप कालोनी निवासी फर्नीचर व्यवसायी 52 वर्षीय सुरेश मंगलानी पिता स्वर्गीय खूबचंद मंगलानी का रक्त रंजित शव उसी के घर के कमरे में पाया गया, जिसका हाथ कपड़े से बांधा हुआ था, सिर में चोट थे। हत्यारे निर्ममता पूर्वक सुरेश की हत्या कर फरार हो गए। इस अंधी हत्या के पीछे की वजह क्या है, इसकी पड़ताल करने में बरही पुलिस गंभीरता से जुट गई है।

चाभी लेने आया था नौकर, देखा शव
मृतक सुरेश मंगलानी का नौकर संतोष कुमार वर्मन रोज की तरह मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे दुकान खोलने के लिए संदीप कालोनी स्थित आवास में चाभी लेने पहुँचा हुआ था। मकान का गेट खुला हुआ था, बीच वाले कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था, उसने अंदर जाकर नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल शोर मचाते हुए मृतक के भाई राजेश मंगलानी को जानकारी देते हुए पुलिस को सूचित किया।

नही हुआ था विवाह, अकेले घर मे रहता था मृतक
52 वर्षीय मृतक सुरेश मंगलानी का विवाह नही हुआ था, वह अपने आलीशान मकान में अकेले ही रहता था। सोमवार को वह रात्रि करीब 8 बजे दुकान बंद करने व होटल से रोज की तरह भोजन करने के बाद घर आया, इसके बाद रात में उसके घर किन हत्यारो में किस मकसद से प्रवेश किया और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मर्ग कायम करते हुए इन सारे पहलुओ की गंभीरता से पड़ताल करने में बरही पुलिस जुट गई है।

Exit mobile version