Site icon Yashbharat.com

Katni: बरही में बस की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

कटनी। कटनी जिले के बरही अंतर्गत पिपरिया गांव निवासी एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जिसमें पति पत्नी एवं दो बच्चे शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार बर्मन परिवार के साथ यह हादसा घटित हुआ। बर्मन परिवार मोटर सायकिल से खेत से घर जा रहा था तभी पटैल बस सर्विस की बस ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बर्मन परिवार के चारों सदस्यों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना कटनी बरही रोड में बघेया मोड़ के पास घटित हुई।

घटना कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में बरही कटनी मार्ग की है, जहां बगैहा मोड के समीप बस से मोटर साइकिल सवार की टक्कर हो गई इस हादसे में 4 मौतें हुई है। मृतक की पहचान पिपरिया कला निवासी राजेश के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर धान की गहाई करने जा रहे थे। तेज रफ्तार बस से टक्कर होने पर चारों की मृत्यु हो गई है।

तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच के बस को कब्जे में लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम प्रिया चंद्रावत ने बरही बस दुर्घटना में मारे गए एक परिवार के चार सदस्यों को 5 हजार रुपए के मान से 20 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता रेडक्रास से दिलवाई।

Exit mobile version