Site icon Yashbharat.com

बरही में कांग्रेस को तगड़ा झटका युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित 200 लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

IMG 20181114 WA0040 1

बरही/कटनी:- विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बरही नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण साहु समेत 200 लोगो ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
IMG 20181114 WA0034

भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगो का फूल-माला से भाजपा प्रत्याशी संजय सत्येन्द्र पाठक ने स्वागत किया।


बुधवार की शाम बरही नगर में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने भाजपा प्रत्याशी संजय सत्येन्द्र पाठक बरही पहुँचे हुए थे, तभी जनसंपर्क के दौरान खितौली रोड स्थित टाइम्स कम्प्यूटर सेंटर के पास सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

प्रवीण साहू समेत उमेश विश्वकार्मा , दुर्गेश गुप्ता, दीपक नामदेव, बाल्मीक विश्वकर्मा, मोहित नामदेव, शिवम नामदेव, रमाकांत विश्वकर्मा, पंकज नामदेव, मनोज चक्रवर्ती, रामप्रसाद विश्वकर्मा, नवीन साहू, राविन्द साहू, लालू चक्रवर्ती, मोनू विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, विपिन तिवारी, अजय तिवारी, प्रशांत वर्मन आदि शामिल है।

Exit mobile version