Site icon Yashbharat.com

बरही पुलिस के नाक में दम करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

wp 1616831477332

कटनी/बरही। श्रेया जी परिधान एवं ओपी मोबाइल, बॉम्बे रेडियो बरही में हुई चोरी की सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पकडऩे में बरही पुलिस को सफलता हासिल हुई है।

शातिर चोर कटर मशीन का उपयोग करते थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक को मैहर क्षेत्र से दबिश देकर गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे को बुजबुजा से पकड़ा गया है। इस संबंध में बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ने बताया कि बरही में हो रही सिलसिलेबार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के दिशानिर्देश एवं विजयराघवगढ़ एसडीओपी शिखा सोनी के मार्गदर्शन में चोरी के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर बरही थाना के ग्राम बुजबुजा से एक 17 वर्षीय नाबालिग चोर को पकड़ा गया है।

जिसके कब्जे से चोरी हुए कपड़े व मोबाइल बरामद किए गए हैं। वही देवराज पिता दादूराम चौधरी निवासी बुजबुजा को जो भागकर अपनी बहन के घर अमरपाटन-मैहर क्षेत्र में फरारी काट रहा था को भी दबिश देकर पकड़ा गया है। जिससे चोरी के कपड़े, ग्राइंटर, कटर मशीन बरामद किया गया है।

साइबर सेल की मदद से मिली सफलता

बरही में लगातार हो रही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकडऩे के लिए विजयराघवगढ़ एसडीओपी शिखा सोनी व बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची सतत प्रयत्नशील रहे। जिन्होंने साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है।

Exit mobile version