Site icon Yashbharat.com

बरही: गला घोंटकर विवाहिता की हत्या का पर्दाफाश, पति, सास-ससुर सहित 3 देवर पर मामला दर्ज

IMG 20190625 WA0002

बरही। गला घोंटकर विवाहिता की सनसनीखेज हत्या की वारदात मामले में बरही थाना पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर सहित 3 देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

हत्या के इस मामले में आरोपी ससुर मोहम्मद हासिम खान व 1 देवर असरफ खान को गिरफ्तार कर लिया है, वही पति मोहम्मद हामिद, सास व 2 देवर फरार है, जिनकी तलाश करने में पुलिस जुट गई है।

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात बरही थानाक्षेत्र के स्टेशन मार्ग में गत 24-25 जून की दरमियानी रात्रि की है। इस संबंध में बरही थाना प्रभारी अजय राजोरिया से प्राप्त जानकारी मुताबिक बरही नगर के  स्टेशन रोड निवासी मोटर मकैनिक मोहम्मद हामिद उर्फ बबलू की पत्नी 30 वर्षीय कुतबुन्निशा का शव घर के पीछे वाले कमरे में संदिग्ध अवस्था मे 25 जून को बरामद किया गया था।

मृतिका के गले मे चोट के निशान थे, बगल में दुपट्टा रखा हुआ था, पैर की उंगलियों से भी खून निकल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आए की महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी। आरोपी पति मोहम्मद हामिद उर्फ बबलू, ससुर मोहम्मद हासिम, देवर मोहम्मद असरफ खान व सास सहित दो अन्य देवर के खिलाफ धारा 498, 304 बी, 34 का मामला पंजीबद्ध करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ससुर व एक देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मायके पक्ष ने दहेज हत्या का मढा था आरोप
मायके पक्ष के भाई इस्माइल खान सहित परिवार का आरोप था कि दहेज की मांग को लेकर मृतिका कुतुबुन्निशा को 5 साल से प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष से मिलने नही दिया जा रहा था, जिसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।  वर्ष 2013 में मृतिका का निकाह बबलू के साथ हुआ था। निकाह के बाद 5 साल में उसे सिर्फ 2-3 �

Exit mobile version