Site icon Yashbharat.com

बडा बयान-Operation Lotus in MP: शेर के बच्‍चे सियारों से दहशत में आएंगे तो, सोचिए जरा जंगल में कैसे रह पाएंगे-नरोत्‍तम मिश्रा

narrotam mishra

भोपाल। Operation Lotus in MP ऑपरेशन लोटस के सियासी भाूचाल में सबसे चर्चित भूमिका निभाने वाले पूर्व मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा narottam mishra का बडा बयान आया है। नरोत्‍तम ने एक टीवी चेनल को इंटरव्‍यू देते हुए दावा किया कि उनके संपर्क में कांग्रेस के 15 से 20 विधायक हैं। लेकिन भाजपा कभी भी सरकार गिराने का नहीं सोचती। 

श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस congress की सरकार से कांग्रेस के ही विधायक बुरी तरह असंतुष्‍ट हैं। कई विधायक उनसे संपर्क कर अपना दर्द बयान करते हैं। कल रात से आज सुबह तक जो कुछ घटित हो रहा है उसके लिए कांग्रेस का असंतोष ही दोषी है , अपनी इसी कमजोरी को छिपाने के लिए कांग्रेस भाजपा पर निराधार आरोप मढ रही है । नारोत्‍तम मिश्रा ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस में  सब कुछ ठीक ठाक है तो वह विधायको को सामने लाकर खडा  कर दे , विधायक खुद ही बता देंगे उन्‍हे खरीदने की कोशिश किसने की थी।

 

श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोग खासतौर पर दिगविजय सिंह digvijay singh  ड्रामा  करते है। हम जो करते है वास्‍तविकता में करते है हैं।  हां हैं मेरे संर्पक में कांग्रेस के  विधायक हैं। लेकिन इसमें क्‍या बुराई है। तंज कसते हुए नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि शेर के बच्‍चे सियारों से दहशत  में आएंगे तो , सोचिए जरा  जंगल में कैसे रह पाएंगे। 

 

Exit mobile version