कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा साढ़े तीन सौ तक पहुंच रहा है। आज दोपहर डेढ़ सुप्राटेक लैब अहमदाबाद से मिली रिपोर्ट में 6 नए मरीज सामने आए।
इस तरह अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 347 तक पहुंच गई है। आधा दर्जन नए मरीजों में एक शहर तो बाकी पांच ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। जानकारी के मुताबिक बाल गंगाधर तिलक वार्ड पहरूआ निवासी एक 30 वर्षीय युवक, विजयराघवगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 निवासी 56 वर्षीय बुजुर्ग, 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 39 वर्षीय महिला, विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम बंजारी निवासी 25 वर्षीय युवक एवं ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम झिन्ना पिपरिया निवासी 55 वर्षीय महिला शामिल है।
कल सोमवार को 249 लोगों के सेम्पल लेकर जांच के लिए सुप्राटेक अहमदाबाद भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि कल सोमवार तक 223 मरीजों को ठीक होने के बार डिस्चार्ज किया जा चुका है और आज 22 लोगों को छुट्टी दिए जाने की तैयारी चल रही है।








