Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी में रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में मिले 110 नए पॉजीटिव केस, 196 स्वस्थ

23 03 2021 23kat7

कटनी। जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में 30 अप्रैल को रेपिड एंटीजन किट से 401 लोगों की जांच की गई थी, जिसमे 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

इसके अलावा 29 अप्रैल को रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 27 केस मिले थे। 83 और 27 नए पॉजीटिव केस को मिलाकर कुल 110 मरीजों की जानकारी आज सीएमएचओ के हेल्थ बुलेटिन में दी गई है।

बताया जाता है कि 30 अपै्रल को मेडिकल कॉलेज जबलपुर से सेम्पल की रिपोर्ट कल रात तक नहीं मिली थी। जिससे हेल्थ बुलेटिन में केवल 110 नए केस ही जोड़े गए हैं। उधर दूसरी तरफ आज दोपहर मेडिकल कॉलेज जबलपुर से 28 अप्रैल को भेजे गए 138 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है। जिसमे 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इस तरह अब तक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7209 हो गई है, इसमे अप्रैल के महीने में मिले मरीजों की संख्या 4701 बताई गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 196 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस तरह अप्रैल में 3744 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुलेटिन में अप्रैल के महीने में 15 मौतें भी दर्ज की गई हैं।

Posted by Ashish Raikwar

Exit mobile version