Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर : कटनी में कोरोना से अब तक की सबसे बड़ी राहत, आज “जीरो” पाजीटिव केस, 5 मरीज डिस्चार्ज

IMG 20200622 WA0015

कटनी । जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक की सबसे बड़ी राहत मिली है । कई दिनों बाद कटनी जिले में आज एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है । स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इसे बड़ी राहत के तौर पर देख रहा है ।

संक्रमण में कमी आने और एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिलने से जिले के लोगों ने भी राहत की सांस ली है । अप्रेल में जहां कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा था और मई में संक्रमण से थोडा राहत मिली थी तो जून में संक्रमण का असर पूरी तरह से कम होता दिख रहा है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ समीर सिघई ने बताया कि 1 जून को 816 लोगों के सेम्पल जांच के लिए सुप्रटेक अहमदाबाद की इंदौर लेब में भेजे गए थे, जिसमे से एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है , इसी तरह 2 जून को रेपिड एंटीजन किट से 494 लोगों की जांच की गई थी । इसमें भी कोई संक्रमित नहीं निकाला। पिछले 24 घन्टे में 5 लोगों ने संक्रमण को मात दी है।

अब तक कुल संक्रमित 9349 मरीजों में से 9205 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 35 एक्टिव केस है , जिसमे से 4 जिला अस्पताल, 3 निजी चिकित्सालय एवं 28 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाररत हैं।

By ashish raikwar

Exit mobile version