Wednesday, April 29, 2026
katniLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: कटनी में आज फिर मिले 8 पॉजीटिव, प्राईवेट लैब से मिली रिपोर्ट में एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित, मचा हड़कम्प

कटनी, आशीष रैकवार।  जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों की लापरवाही अब भारी पड़ती दिख रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करने की वजह से जिले में हर दिन पॉजीटिव केस सामने आ रहे हैं।

कल रात एक प्राईवेट लैब और रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में एक बार फिर 8 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक मघई मंदिर निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बताया जाता है कि इस परिवार में एक व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद परिवार के अन्य लोगों ने प्राईवेट लैब से जांच कराई थी, जिसमे 75 वर्षीय बुजुर्ग, 73 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय युवती और 7 वर्षीय बालिका कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी तरह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 4 लोग संक्रमण के शिकार हुए। जिसमे विजयराघवगढ़ निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, बरही निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग एवं जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड में भर्ती 65 वर्षीय महिला एवं 72 वर्षीय पुरूष शामिल है।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव