Wednesday, April 29, 2026
मध्यप्रदेश

बड़ा हादसा टला: यहां श्रमिक एक्सप्रेस की कपलिंग खुली, 800 से ज्यादा मजदूर कर रहे थे यात्रा

शहपुरा( भिटोनी) यशभारत ।शहपुरा के समीप रेलवे गेट नंबर 300 टीड़ चौकी रेलवे फाटक के पास आज सुबह 6:00 बजे श्रमिक एक्सप्रेस जो सूरत से श्रमिकों को लेकर इलाहाबाद जा रही थी ।

अचानक से इंजन के पीछे वाली बोगी से बहुत तेज आवाज आई और कप लिंग खुल गई । ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से ट्रेन को रोका और एक बड़े हादसे को बचाया ।

बताया जा रहा है इंजन की पीछे वाली बोगी की कपलिंग तीन बार खुली तो रेलवे फाटक से जुगाड़ आदि करके ट्रेन को धीरे-धीरे भिटोनी स्टेशन लाया गया । कपलिंग बोगी का सुधार कार्य 3 घंटे चला । कपलिंग का कार्य होने के बाद ट्रेन इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई । श्रमिक ट्रेन में 22 बोगी लगी हुई थी और लगभग 880 श्रमिक यात्रा कर रहे थे ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम