katniLatest

बजरंग दल ने गौ तस्करी एवं गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते सौंपा ज्ञापन

Katni विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के केंद्रीय आव्हान पर जिला समिति कटनी द्वारा आज महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया। बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर इकट्ठा होकर गौ तस्करी एवं गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते रहे। साथ ही गौ तस्करी वाले अतिसंवेदन शील क्षेत्रो में शीघ्र कार्यवाही का आग्रह ज्ञापन सौंप कर किया।

ज्ञापन सौंपने बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल दुबे, जिला उपाध्यक्ष अरुण राय, जिला सह संयोजक सौरभ चौरसिया, जिला गौरक्षा प्रमुख लक्की सोनी, जिला सुरक्षा प्रमुख दीपक मिश्रा, नगर अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, अरुण अवस्थी, अंशुल बहरे, भूरा यादव, अनिकेत मौर्य, संजीव शर्मा, छोटू सिंह, वैभव रैकवार, नमन रजक, कृष्णा गौतम, शिवम सेन शानू ठाकुर के साथ कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Back to top button