Site icon Yashbharat.com

बच्चों को रखना चाहते हैं कैंसर से दूर तो ना खिलाएं ये खाना

hot dog 30 09 2017

मैकडॉनल्ड्स, बर्गर किंग और अन्य अन्य कई फास्ट फूड चेन अब दुनिया भर में मौजूद हैं। वे हर जगह खासी लोकप्रिय हैं, लेकिन वे जो भोजन परोसते हैं, उन्हें स्वस्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं समझा जा सकता है।

उनके मेनू पर लिखे सभी खाद्य पदार्थ खतरनाक हैं और अस्वास्थ्यकर हैं। मगर, एक भोजन है जो दूसरों की तुलना में अधिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार है और वह है हॉट डॉग। हॉट डॉग संभवतः दुनिया का सबसे लोकप्रिय फास्ट फूड है।

यह सस्ता और स्वादिष्ट होने के साथ ही हर फास्ट फूड रेस्तरां और सड़क के किनारे मौजूद दुकानों व ठेलों में भी बिकता है। औसत व्यक्ति लगभग रोजाना हॉट डॉग खाते हैं और माता-पिता अपने बच्चों को भी हंसी खुशी हॉट डॉग खाने के लिए देते हैं क्योंकि वे उन्हें पसंद करते हैं।

हालांकि, हाल के अध्ययनों में सामने आया है कि यह बेहद खतरनाक है और बच्चों में कैंसर का सबसे आम कारण है। हॉट डॉग में प्रयुक्त सामग्री प्राकृतिक नहीं है जैसा कि इसे बनाने वाला दावा करते हैं। मगर, इसमें पोर्क मांस, हड्डियों, फैट के साथ खतरनाक रसायनों का मिश्रण होता है, जो हमारे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। हॉट डॉग में नाइट्राइट की उपस्थिति भी बेहद घातक है और कई स्वास्थ्य समस्याओं की जड़ है।

हवाई विश्वविद्यालय ने हाल ही में एक ऐसे अध्ययन किया है, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। अध्ययन में पता चला है कि जो लोग हॉट डॉग खाते हैं, उनमें यह भोजन नहीं करने वाले लोगों की तुलना में अग्नाशय का कैंसर होने का जोखिम 77 फीसद अधिक होता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ इस लोकप्रिय फास्ट फूड से बचने की सलाह देते हैं।

Exit mobile version