FEATURED

बच्चे में चाहिए आर्यभट्ट की बुद्धि या शिवाजी सी शक्ति? RSS बता रहा इसका मंत्र

भोपाल। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का दिमाग महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जैसा और शक्ति महाराणा प्रताप या वीर शिवाजी जैसी हो तो फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े गर्भ विज्ञान अनुसंधान केंद्र के पास आपके लिए उपाय है.

दरअसल यह केंद्र विवाहित महिलाओं को जाप के लिए प्राचीन भारतीय ग्रंथों में वर्णित मंत्रों की 10 सीडी और किताबें दे रहा है. गुजरात के जामनगर में स्थित यह केंद्र अब ‘कुटुंब प्रबोधन’ नाम से एक सेमिनार भी आयोजित करने जा रहा है. उसका दावा है कि इन मंत्रों के जाप से ‘गर्भ संस्कार में उत्कृष्टता’ मिलेगी.

इस केंद्र से जुड़ी रेखा गौड़ कहती हैं, ‘सभी माता-पिता गुणवान बच्चे ही चाहते हैं. वे चाहते हैं कि उनका बच्चा तेज दिमाग और स्मार्ट हो. लेकिन आखिर यह कैसे किया जाए? इस सवाल का जवाब हमारी संस्कृति और प्राचीन मूल्यों में ही छिपा है.’

गौड़ इसके साथ ही बताती हैं इसके लिए आपको गर्भधारण से तीन महीने एक यज्ञ कराना होगा. वह कहती हैं, ‘इसके लिए सारी सामग्रियां हम उपलब्ध कारएंगे. हमारे पास गर्भधारण के हर स्टेज के लिए एक पुस्तक है. अगर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप या फिर आर्यभट्ट की तरह हो, तो उन्हें इसके लिए जरूरी उपाय बताए जाएंगे. हमारे पास कई तरह की संस्कार प्रक्रियाएं हैं. किसी को खूबसूरत बच्चा चाहिए या किसी को तेज़ दिमाग वाला बच्चा, तो उसके लिए अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं.’

Leave a Reply

Back to top button