FEATUREDअजब गजब

बच्चे को बचाने सांप से भिड़ गई चुहिया, फिर जो हुआ वह हैरतअंगेज, देखें VIDEO

Viral Video : सोशल मीडिया के प्‍लेटफार्म Facebook, Twitter, WhatsApp और Instagram पर वैसे तो कई वायरल वीडियो आपको देखने को मिलते होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। मात्र 48 सेकंड का यह वीडियो सचमुच आश्‍चर्यजनक और अविश्‍वसनीय है। यह वीडियो एक सांप और चूुहे की लड़ाई का है। सुनकर ही आश्‍चर्य होता है क्‍योंकि सांप और चूहे की कभी लड़ाई नहीं होती है, बल्कि सांप चूहे को अपना शिकार बनाता है। लेकिन यही तो इस वीडियो की खासियत है। असल में, एक सांप ने चूहे के बच्‍चे को शिकार बना लिया था। वह उसे मुंह में भरकर तेजी से सरपट भागता चला जा रहा था। तभी अचानक उसकी मां मादा चूहा आ जाती है और वह बच्‍चे को बचाने के लिए सांप से लोहा लेती है। वह बुरी तरह सांप से भिड़ जाती है।

उसके तेवर और हौसले देखकर आखिर सांप घुटने टेक देता है। वह मुंह में से चूहे के बच्‍चे को छोड़कर रोड के किनारे झाडि़यों में भाग जाता है। इस तरह साहस दिखाकर मादा चूहे ने अपने बच्‍चे को मौत में मुंह से बचा लिया या यूं कहें कि सांप के मुंह से शिकार छीन लिया।

27 11 2020 viral video snake 20201127 204944

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसे वनसेवा के अधिकारी सुशांत नंदा Susanta Nanda ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्‍ट आज 27 नवंबर की शाम 5 बजे पोस्‍ट किया है। मात्र 3 घंटों में इसे डेढ़ हजार से अधिक लाइक्‍स मिल चुके हैं और इसे 300 से अधिक बार री-ट्वीट किया जा चुका है।

Back to top button