Wednesday, April 15, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

बचाव का पाइप मजदूरों के और करीब, NDRF और SDRF की टीम भी मुस्तैद

katni टनल के मलबे में बचाव का पाइप मजदूरों के करीब जा रहा है, वैसे ही NDRF और SDRF की टीम भी मुस्तैद हो गई है। दोनाें ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। एनडीआरएफ ने लक्ष्य रखा है कि सबकुछ ठीक रहा पाइप सुरंग में आर-पार होने के बाद सात मिनट के भीतर सभी 41 मजूदरों को सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा।

मजदूरों को वहां से निकालने के बाद जरूर पड़ी तो स्ट्रेचर भी तैयार है। इन स्ट्रेचर के माध्यम से एसडीआरएफ की टीम भी उन्हें तेजी से एंबुलेंस या पास में बने हुए अस्थायी अस्पताल तक पहुंचा देगी। फिलहाल सभी को इंतजार है कि कितने समय में मजदूरों तक पाइप पहुंचता है।

एनडीआरएफ ने 800 मिमी पाइप के भीतर से मजदूरों को निकालने के लिए गोलाकार स्ट्रेचर बनाया है। बुधवार को बाहर पाइप के भीतर इसे डालकर उन्होंने मजदूरों को बाहर निकालने की मॉक ड्रिल की। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि ड्रिल व तैयारियों के हिसाब से लक्ष्य रखा गया है कि सबकुछ सामान्य रहा तो 7 मिनट के भीतर मजदूरों को बाहर निकाल दिया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम