Site icon Yashbharat.com

बगैर फिटनेस और कागजातों के दौड़ रहे आटो

yashbharat mono

जबलपुर, मुनप्र। पिछले कुछ दिनों से शहर और ग्रामीण इलाकों में चलने वाले आटो की जांच पड़ताल कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है और इसके तहत परमिट फिटनेस व दूसरे कागजातों की जांच पड़ताल भी की जा रही है। इसी क्रम में आज आरटीओ की टीम द्वारा गोहलपुर के समीप अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ ने बताया कि सुबह से लेकर करीब 15-20 आटो 12 बजे तक जब्त कर गोहलपुर थाने में खड़े करवा दिए गए हैं। उक्त वाहन चालकों के पास न तो कागजात थे और न ही फिटनेस की कार्यवाही पूरी थी जिसके कारण वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गयी। बताया जाता है कि यह अभियान दस तारीख तक लगातार जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी।

Exit mobile version