कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में अप्रैल में होने वाले आगामी नगरपालिका चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव अभियान की शुरूआत कर दी। उन्होंने कहा कि जब हम चुनाव प्रचार के लिए यहां आए, तो अनुमति देने से इनकार कर दिया गया, स्टेज में तोड़फोड़ की गई और झूठे मामले दर्ज किए गए। 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई, लेकिन इन सब के बाद भी, ममता दी क्या आप हमें रोक सकती हैं?

ममता दीदी हर गांव में जाती हैं और ‘दीदी के बोलो’ पूछती हैं, लोगों को आश्चर्य है कि क्या जवाब दिया जाए। आज मैं आपको बताने आया हूं कि शांत मत बैठिए। जब भी वह ‘दीदी के बोलो ’पूछती हैं, तो आप कहिए आर नाई अन्याय, जिसका मतलब है कि हम इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे।