Site icon Yashbharat.com

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

chakravat

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब व चक्रवाती घेरे की वजह से राजधानी समेत प्रदेशभर में बारिश हो रही है। रायपुर में मंगलवार की सुबह तक 20.2 मिली मीटर और देर शाम तक 2.9 मिली मीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में अगले चौबीस घंटे में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से ओडिशा तट तक एक कम दाब का क्षेत्र बना हुआ है। अब वह अवदाब में परिवर्तित हुआ है, जिसके संगत ऊपरी वायु का चक्रवाती घेरा तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। यह अब उत्तरी-पश्चिम दिशा की और बढ़ने की ओर है। पश्चिम बंगाल समुद्री तट पार कर सकता है।

सुबह से शाम तक इतनी बारिश

प्रदेश के जगदलपुर में सुबह से लेकर शाम तक 30.9 मिली मीटर बारिश रिकार्ड हुई है। इसी तरह राजनांदगांव में 15.2, अंबिकापुर में 13.7, माना एयरपोर्ट में 44.4 मिली मीटर बारिश रिकार्ड हुई है। अभी भी प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Exit mobile version