Site icon Yashbharat.com

बंगला खाली करने से पहले प्रियंका गांधी ने भाजपा सांसद अनिल बलूनी को दिया चाय पर चर्चा का न्योता

images 71

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 35 लोधी एस्टेट बंगला खाली करने से पहले भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया।

प्रियंका के बाद यह बंगला अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने शिष्टाचार वश बलूनी को पत्र लिखकर उनकी पत्नी के साथ चाय पर आने का औपचारिक निमंत्रण भेजा है।

प्रियंका 35 लोधी एस्टेट बंगले में 1997 से रह रहीं थीं।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका का निमंत्रण पत्र और फोन के माध्यम से बलूनी के दफ्तर में गया है लेकिन अब तक इस पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

Exit mobile version