Site icon Yashbharat.com

फ्रांस: बलात्कार के आरोपी इस्लामी रिसर्चर के कार्टून पर विवाद, ‘शार्ली हेब्दो’ को फिर मिली हमले की धमकी

Charlie Hebdo

फ्रांसीसी व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ का कहना है कि बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे इस्लामी शोधार्थी तारिक रमदान के कार्टून को लेकर उसके कर्मचारियों को एक बार फिर जान से मार डालने की धमकी मिली है। इस पत्रिका के कार्यालय पर वर्ष 2015 में पैगम्बर मोहम्मद के कार्टून के प्रकाशन को लेकर जानलेवा जिहादी हमला हो चुका है। अब इस पत्रिका ने गत बुधवार के अंक में रमदान का यह कहते हुए एक कार्टून प्रकाशित किया है कि ‘‘मैं इस्लाम का छठा स्तंभ हूं।’’ रमदान स्विस अकादमिक हैं, आॅक्सफोर्ड के प्रोफेसर हैं और फ्रांस में उनकी छवि रूढ़ीवादी इस्लामी बुद्धिजीवी की है।

हॉलीवुड के फिल्म निर्माता हार्वे वेन्स्टेन के मामले के बाद सामने आ रहे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच, दो महिलाओं ने रमदान पर बलात्कार का आरोप लगाया है। बहरहाल, 55 वर्षीय रमदान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह मेरे विरोधियों द्वारा चलाया गया झूठ का अभियान है।’’ पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो

Exit mobile version