Site icon Yashbharat.com

फ्रांस ने अंडर-17 विश्व कप में न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से रौंदा

c 2

गुवाहाटी। मजबूत फ्रांस ने अंडर-17 विश्व कप में शानदार शुरुआत करते हुए ग्रुप ‘ई’ में पदार्पण मैच खेल रही न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से मात देकर दमदार आगाज किया।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बड़ी ताकत माने जाने वाले फ्रांस ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे हटने को मजबूर कर दिया। आश्चर्यजनक रूप से फ्रांस ने अपने सात में छह गोल पहले हाफ में किए। उसकी ओर से बर्नाड इवा ने खेल के पांचवें मिनट में पहला गोल दागा। एमिन गौइरी ने बीसवें मिनट में दूसरा गोल दागा, जिसके दस मिनट बाद क्लॉडियो गोम्स ने गोलकर फ्रांस की बढ़त 3-0 कर दी। इसके थोड़ी देर बाद ही गौइरी ने अपना दूसरा और फ्रांस का चौथा गोल किया।

चालीसवें मिनट में मैक्सेन काक्वेरेट ने पांचवां गोलकर न्यू कैलेडोनिया की मुश्किलें और बढ़ा दीं। किआम वैनीस ने फ्रांस के लिए छठा गोल दागा। पहले हॉफ तक फ्रांस 6-0 से बढ़त ले चुका था। दूसरे हॉफ के 90वें मिनट में न्यू कैलेडोनिया के सिडरी वैडंगस ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। फ्रांस की ओर से सातवां और अंतिम गोल विल्सन इसिडोर ने इंजुरी टाइम में किया। काक्वेरेट अगर 54वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने से न चूकते तो फ्रांस की जीत का अंतर और ज्यादा हो सकता था।

Exit mobile version