Site icon Yashbharat.com

फौगट बहनों ने राखी सावंत का बदला लेने से किया इंकार

rakhi sawanat

गुरुग्राम। पंचकूला में कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) की फाइट के दौरान रिग में फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को एक विदेशी रेसलर द्वारा पटक देने के मामले में फौगाट बहनें कोई दखल नहीं देंगी।

उनका कहना है कि राखी के मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है। यहां तक कहा कि राखी को बदला लेना है तो राखी खुद ले सकती हैं क्योंकि यह फाइट कोई पहलवानों के बीच नहीं लड़ी जाती है। इस तरह के प्रोग्राम मनोरंजन के लिए ही होते हैं।

फोन पर हुई बातचीत में कहा कि इस तरह की फाइट के लिए कोई ज्यादा ताकत नहीं चाहिए और ऐसे मुकाबलों में राखी स्वयं जीत सकती हैं।

बबीता ने कहा कि सीडब्ल्यूई रिग में उतरने वाला कोई भी खिलाड़ी कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों के सामने नहीं ठहर सकता। हरियाणा में पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सीडब्ल्यूई रेसलिग प्रोग्राम में रेबेल नामक रेसलर और राखी सावंत का डांस चल रहा था और तभी अचानक रेबेल ने राखी को उठाकर पटक दिया था।

इसके बाद राखी को अस्पताल ले जाना पड़ा था। विदेशी रेसलर द्वारा पटके जाने के बाद राखी लगातार कह रही थीं कि फौगाट बहनें उनका बदला लेंगी।

Exit mobile version