Site icon Yashbharat.com

फेसबुक, व्हाट्सएप पर मुस्लिमों का तस्वीरें पोस्ट करना गैर इस्लामी: दारुल उलूम

muslim women fatwa img 19 10 2017

लखनऊ। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने वाले मुसलमानों के लिए फतवा जारी हुआ है और इस बार सहारनपुर में मौजूद दारुल उलूम ने ये फतवा जारी किया है।

दारुल उलूम देवबंद ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचेट जैसी सोशल मीडिया साइट पर तस्वीरें डालने वाले मुसलमानों को नसीहत दी है कि वो अपनी तस्वीरें यहां डालने से बचें।

दारुल उलूम ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों द्वारा पोस्ट की जाने वाली तस्वीरों पर नाराजगी जताते हुए इसे गैर इस्लामी बताया है।

दारुल उलूम ने क्यों जारी किया फतवा ?

कुछ दिन पहले एक शख्स ने दारुल इफ्ता से फतवे को लेकर सवाल पूछा था। इसमें शख्स ने दारुल उलूम से ये जानना चाहा था कि अपनी और पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना गैर इस्लामी है या नहीं। इसी सवाल के जवाब में दारुल इफ्ता ने फतवा जारी करते हुए इस हरकत को गैर इस्लामी करार दिया है।

इतना ही नहीं पिछले महीने देवबंद ने महिलाओं के आई-ब्रो बनवाने, बाल कटवाने को लेकर भी फतवा जारी किया था। जिसका चौतरफा विरोध हुआ था।

Exit mobile version