Site icon Yashbharat.com

फेसबुक पर जल्द शेयर कर सकेंगे 4K वीडियोज, इस बात का रखना होगा ध्यान

सैन फ्रांसिस्को। पिछले साल कई वीडियो-केंद्रित फीचर्स लांच करने के बाद फेसबुक अब 4के गुणवत्ता की वीडियो का परीक्षण कर रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आप भी फेसबुक पर अपने 4K वीडियोज डाउनलोड कर सकेंगे और दूसरों के वीडियो के देख सकेंगे।

फेसबुक अल्ट्रा-हाई-रेजोल्यूशन वीडियो अपलोड का परीक्षण कर रही है, जिसमें अपलोड करने वाले और देखने वाले दोनों के लिए 2160पी यूएचडी-1 स्टैंडर्ड का प्रयोग किया जाता है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई है।

वेबसाइट ने यह भी कहा कि कुछ फेसबुक पेजों और प्रोफाइलों पर 4के वीडियो को साझा किया जा सकता है और देखा जा सकता है। वीडियो होस्टिंग प्लेटफार्म यूट्यूब साल 2010 से 4के वीडियो अपलोड करने और देखने की सुविधा दे रही है। पिछले साल कंपनी ने 4के लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की थी। फेसबुक अपने लाइव 360 वीडियोज में पहले से ही 4के रेजोल्यूशन की सुविधा दे रही है।

इस बात का रखें ध्यान

हालांकि, फेसबुक पर 4K वीडियो को अपलोड करना मुख्य रूप से इंटरनेट की स्पीड पर निर्भर करेगा। मोबाइल डेटा पर और खराब नेटवर्क कवरेज वाले क्षेत्रों में उपयोगकर्ता निश्चित रूप से 4K वीडियो को अपलोड करने या उन्हें देखने में परेशानी होगी। यदि आप फेसबुक वीडियो पर 2160p यानी 4K वीडियो देखते हैं, तो तय कर लें कि आप सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क पर हों, नहीं तो आपका डेटा जल्दी खत्म हो जाएगा।

Exit mobile version