Site icon Yashbharat.com

फुर्र हो गई ठग दुल्हन, बिना दुल्हन के ही दूल्हा को बरातियों के साथ वापस लौटना पड़ा

23 06 2023 crime khandewa bride mp

खंडवा में एक ठगोरी दुल्हन ने इंदौर के बेटमा में रहने वाले एक युवक को अपना शिकार बनाया। दूल्हे ने उसके साथ सात फेरे लेने के सपने देखे थे, लेकिन उसके सपने पर पानी फिर गया।

बिना दुल्हन के ही उसे बरातियों के साथ वापस लौटना पड़ा। वह बरातियों के साथ सज-धज कर दुल्हन के घर पहुंचा था लेकिन यहां उसे ताला लगा हुआ मिला। पता चला कि दुल्हन अपने पिता के साथ दो दिन पहले ही किराए का मकान खाली कर चली गई है।

मामला आनंदनगर क्षेत्र के बसंत नगर का है। यहां इंदौर के बेटमा निवासी दीपक पुत्र मूलचंद परमार बरातियों के साथ पूजा नाम की युवती से शादी करने पहुंचा था।
बस के पर दीपक संग पूजा का बैनर लगाए जब बरात पूजा के घर पहुंची तो यहां ना तो मंडप था ना ही शादी जैसा कोई माहौल था। घर पर ताला लगा हुआ था। यह देख दूल्हे और बरातियों के होश उड़ गए।
दूल्हे और उसके परिवार ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही पूजा ने यह घर खाली कर दिया। वह अपने पिता के साथ यहां रहती थी। यहां से बारातियों के साथ दीपक तलवार लेकर रामेश्वर चौकी पहुंचा।
सगाई में नहीं थी दुल्हन पूजा
दूल्हे दीपक ने बताया कि उसका एक दोस्त दीपक है। वह दोनों साथ में काम करते हैं। उसकी पत्नी ने खंडवा के बसंत गर में शादी के लिए लड़की दिखाई थी। 2 जून को परिवार के साथ वह खंडवा आया था।
लड़की पूजा उसे पसंद आई थी। इसके बाद वे वापस घर आ गए। 4 जून को फोन पर रिश्ते की बात तय हुई थी। 11 जून को बसंत नगर में पूजा के घर सगाई करने पहुंचे, लेकिन पूजा घर में नहीं थी। उसके पिता राहुल कास्डे ने बताया कि वह मामा के घर गई है। शादी की तारीख 23 जून तय हुई थी।
70 हजार रुपये देने पर तय हुई शादी
शादी करने से पहले पूजा के पिता राहुल ने 70 हजार रुपये की मांग की। उसने कहा कि रुपये देने पर ही शादी होगी। उसने अपने मोबाइल से 70 हजार रुपये राहुल के बैंक खाते में डाल दिए।
इसके साथ ही दस हजार रुपये का शादी का जोड़ा दे दिया। वह आज बारात लेकर आया तो देखा घर में ताला लगा हुआ है। मकान मालिक से पूछताछ की तो उनसे पूजा के पिता का आधार कार्ड मिला। इसमें उसका नाम राहुल की जगह परसराम यादव लिखा हुआ था। तब उसे समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है।
इसलिए वह राहुल उर्फ परसराम और पूजा की शिकायत लेकर चौकी आया। यहां दोनों की शिकायत कर केस दर्ज करने की मांग की। चौकी प्रभारी रणवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दादा की मौत हो गई पांच दिन बाद आना
दूल्हा बने दीपक का कहना है कि हमने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। शादी लगने के एक दिन पहले रिवाज के अनुसार गांव में बारात निकाली। इसमें सभी लोग जमकर नाचे।
इस दिन पूजा के पिता राहुल का फोन आया था। उनका कहना था कि पूजा के दादा की मौत हो गई है। इसलिए अब पांच दिन बाद ही बारात लेकर आना। हमने कहा बारात निकल गई है। बिना दुल्हन के घर नहीं जा सकते।
इसलिए हम बारात लेकर आ रहे हैं। आपके दु:ख में भी शामिल होकर वहीं रुककर दुल्हन को साथ ले आएंगे। इसके बाद उन्होंने फोन रख दिया। बारात खंडवा आने पर भी उनकाे फोन किया था, लेकिन मोबाइल बंद था।
Exit mobile version