Site icon Yashbharat.com

फिर SC पहुंचा EVM विवाद, अब इस नेता ने मांगी गड़बड़ी साबित करने की इजाजत

27 06 2019 supreme court evm issue 19348841 m

नई दिल्ली,एजेंसी। लोकसभा चुनावों के दौरान ईवीएम को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। कई विपक्षी पार्टियां ईवीएम के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है। अब अभिनेता और डिंडीगुल (तमिलनाडु) से नाम तमिलर काची के उम्मीदवार (एनटीके) मंसूर अली खान ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को निर्देश दे कि वह उसे ईवीएम में गड़बड़ी साबित करने के लिए एक मौका दें। उनका कहना है कि ईवीएम में गड़बड़ी करना संभव है। वह इसे साबित कर सकते हैं।
हाल ही में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा था कि ईवीएम और वीवीपैट प्रणाली में छेड़छाड़ किसी तरह की कोई संभावना नहीं है। चुनाव आयोग को विपक्ष और लोगों को समझाकर उसके बारे में संदेह को दूर करना चाहिए। गौरतलब है कि ईवीएम को लेकर चुनाव के दौरान से ही विवाद चल रहा है। विपक्षी पार्टियां ईवीएम को लेकर सवाल उठाती रही हैं। चुनाव आयोग ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।
मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1977 से लेकर अबतक के इताहस पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने ईवीएम के आने से पहले होने वाले चुनाव और ईवीएम आने के बाद उठ रहे सवालों पर बात की।

Exit mobile version