Site icon Yashbharat.com

फिर बवाल: साउथ 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ता पर फेंका पेट्रोल बम, छह घायल

images 55

24 परगना । पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में छह कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा ने इस घटना के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ होने का शक जाहिर किया है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह हमला साउथ 24 परगना के रामपुर में शुक्रवार (5 मार्च) रात हुआ। इस हमले में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल हो गए। उनका कहना है कि जब वे एक शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। उस वक्त उन पर पेट्रोल बम फेंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह हमला टीएसी के कार्यकर्ताओं ने किया।

 

Exit mobile version