फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर बाबू ने मांगी 10 हजार स्र्पये की रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथो पकड़ा

भोपाल Bhopal News। राष्ट्रीय परिवार सहायता की राशि के नाम पर गांधी नगर वार्ड क्रमांक 1 की महिला क्लर्क जीशान जैदी को लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
सहायता राशि की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार स्र्पये की मांग करने के चलते लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, नूर मोहम्मद खान पिता हसन मोहम्मद खान टैगोर वार्ड नंबर -1 नगर निगम गांधी नगर में रहते है। उनके बेटे सलमान उम्र 22 वर्ष की मौत 26 अक्टूबर 2019 को हो गई थी।
हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास गिरने के कारण लगी चोट से सलमान की मौत हुई थी। इसके चलते शासन से मिलने वाली सहायता राशि के लिए नूर मोहम्मद ने नगर निगम में आवेदन किया था। नगर निगम कार्यालय में पदस्थ बाबू जीशान जैदी ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्र्पये की रिश्वत मांगी थी।
नूर मोहम्मद ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक भोपाल को की। शिकायत की पुष्टि होने पर बुधवार को एसपी के निर्देशन में लोकायुक्त टीम ने जैदी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इधर, लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद नगर निगम ने पक्ष जारी किया है कि नूर मोहम्मद द्वारा अपने पुत्र सलमान की मृत्यु के संबंध में राष्ट्रीय परिवार सहायता का प्रकरण नगर निगम में दायर किया गया था। जिसकी विधिवत जांच करने के बाद 12 फरवरी 2021 को राशि 20 हजार स्र्पये राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत स्वीकृत कर ऑनलाइन भुगतान एक मार्च को कर दिया गया है। आवेदक को भुगतान किए पूरे 15 दिन का समय बीत चुका है।








