Site icon Yashbharat.com

फाइजर इस वर्ष 5 करोड़ डोज उपलब्ध और मार्डर्ना 2 करोड़ डोज उपलब्ध कराएगी

coronavirus-vaccine-news

Corona Vaccination Maha Abhiyan:

यशभारत कोरोना वेक्सीन न्यूज़, आशीष शुक्ला कोरोना वैक्सीन का इंतजार करने वालों के लिए बड़ी खबर है। विश्व पटल की दो बड़ी दवा कंपनियों ने इस साल कोरोना के करोड़ो डोज बाजार में उपलब्ध कराने का दावा किया है।

सूत्रों के मुताबिक फाइजर-बायोएनटेक ने वैक्सीन बनाने का दावा किया है जिसके बाद मॉडर्ना ने भी अपनी वैक्सीन बनाने के दावा किया है। फाइजर ने कहा कि वह इस वर्ष 5 करोड़ डोज उपलब्ध कराएगा और मार्डर्ना 2 करोड़ डोज उपलब्ध कराने को कहा है।

इसके अलावा फाइजर ने 1.3 अरब यूनिट तक प्रोडक्शन अगले साल तक बढ़ाने की योजना बनाई है और मॉडर्ना ने 50 करोड़ से एक 1 अरब के बीच डोज बनाने की योजना बनाई है।

माना जा रहा है कि यह दुनिया की लगभग 15 आबादी का वैक्सीनेशन करने के लिए पर्याप्त होना चाहिए। हालांकि अन्य कंपनियों के टीके सफल होने से वैक्सीन की खुराक की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यदि दो और टीके सफल होते हैं, तो दुनिया की लगभग 40 प्रतिशत आबादी को अगले साल वैक्सीन मिल सकती है।

Exit mobile version