Site icon Yashbharat.com

फ़िल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता Mahakal Temple में बैग लेकर दिखीं, दो गार्ड हटाये गए

17 05 2023 govinda wife mahakal bag

सोमवार को फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा Mahakal Temple में बैग लेकर गर्भगृह में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं। मंदिर के नियमानुसार गर्भगृह में बैग, झोला, पालीथिन आदि वस्तुएं ले जाने पर प्रतिबंध है।

मामले में मंदिर प्रशासन ने बुधवार को पं.रमण त्रिवेदी और गर्भगृह निरीक्षक शुभम को नोटिस जारी किया है। वहीं दो निजी सुरक्षाकर्मियों को हटाया गया है।

नियमों का पालन कराने के लिए मंदिर समिति ने गर्भगृह व नंदी हाल निरीक्षक की नियुक्ति कर रखी है। कोई भी प्रतिबंधित वस्तुएं भीतर न जाएं, इसके लिए विभिन्न द्वारों पर गार्ड तैनात रहते हैं।
सोमवार को फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बैग लेकर न सिर्फ गर्भगृह में पहुंची, बल्की पूजन के दौरान कंधे पर बैग टांगे खड़ी रहीं। वहां उन्हें पं.रमण त्रिवेदी ने उन्हें पूजन कराया। सुनीता आहूजा के मंदिर आने से लेकर गर्भगृह में पूजन करने तक किसी भी गार्ड, कर्मचारी यहां तक की पं.रमण त्रिवेदी ने भी उन्हें नियमों की जानकारी नहीं दी।
Exit mobile version