फर्जी हस्ताक्षर कर स्टेट बैंक मैनेजर को ही लगा दिया लाखों का चूना!

उमरिया। जिले के कोतवाली अंतर्गत एसबीआई मुख्य शाखा उमरिया के मुख्य प्रबंधक के खाते से 2 लाख 72 हजार रुपए हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार 29 अगस्त 2017 को अज्ञात आरोपी द्वारा 2 लाख 72 हजार रुपए का फर्जी चेक तैयार कर असली खाता धारक के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक के साथ धोखाधड़ी कर 2 लाख 72 हजार अपने नाम से संचालित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा काशीपुर के खाते में जमा करा लिया। पीड़ित राजकुमार भारद्वाज पिता चौतुलाल भारद्वाज मुख्य प्रबंधक द्वारा अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत कोतवाली में शुक्रवार को दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्घ मामला पंजीबद्ध किया है

एटीएम से निकल गए लाखों

जिला मुख्यालय के खलेसर मोहल्ला निवासी बुधई प्रसाद साहू का एटीएम बदलकर अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख 36 हजार रुपए पार कर दिए। बताया गया है कि बुधई प्रसाद साहू अपने किसी जरूरी काम से स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। इस दौरान

वहां पर मौजूद दूसरे व्यक्ति ने सहयोग करने की बात कह कर बुधई प्रसाद

साहू का एटीएम कार्ड लेकर उसे बदल दिया और उसी दिन से, खाताधारक के एकाउंट से कई बार पैसे ट्रांजेक्शन किये गये।

जब तक खाता-धारक को पता

चल पाता, तब तक उनका एकाउंट पूरी तरह से खाली हो चुका था। जिसकी शिकायत, फरियादी-खाता-धारक द्वारा, उमरिया थाने में दर्ज कराई गई। फरियादी कोल माइंस विभाग का रिटायर्ड कर्मचारी है। गौरतलब है कि जिले में फर्जी तरीके से कुछ-कुछ लोगों के खातों से ट्रांजेक्शन हो जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। फरियादी ने इस मामले की शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Exit mobile version