Site icon Yashbharat.com

फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर 77 अभ्यर्थियों ने दिव्यांगजन कोटे का लाभ लेने का प्रयास किया, भर्ती नहीं अब हो गई FIR

images 17

MP Contract Teacher Recruitment: संविदा शिक्षक बनने के लिए मुरैना जिले में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर 77 अभ्यर्थियों ने दिव्यांगजन कोटे का लाभ लेने का प्रयास किया है। दस्तावेजों के परीक्षण में मामला पकड़ में आ गया।

अब स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने संबंधितों के खिलाफ एफआइआर कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें एक ऐसा भी शिक्षक है, जो बगैर दिव्यांगता प्रमाण पत्र के चयन की पात्रता रखता था। राज्यमंत्री ने प्रदेश के उन जिलों में भी जांच कराने को कहा है, जहां दिव्यांगता कोटे में अधिक आवेदन आए हैं।

सरकार 18 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती कर रही है, इनमें एक हजार 86 पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित हैं। इनमें से पूरे प्रदेश में 755 पदों पर दिव्यांगजनों का चयन हुआ है। इनमें से भी 450 दिव्यांगजन मुरैना से हैं। एक जिले में इतने दिव्यांगजन होने पर फर्जीवाड़े का संदेह जताया गया था।
Exit mobile version