जबलपुर। फर्जी आई डी बनाकर युवक के नाम से अश्लील फोटो अपलोड करने वाले को पुलिस ने टीकमगढ से हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि,आपसी विवाद के चलते टीकमगढ़ में रहने वाले छात्र अजय जैन ने जबलपुर के पाटन निवासी अरविंद सिंह ठाकुर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करना शुरु कर दिया, अरविंद को जब इस बात की जानकारी लगी तो उसने सायबर सेल में शिकायत की. जिसपर जांच करते हुए पुलिस ने अजय जैन नामक युवक को टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया है।
सायबर सेल प्रभारी हरिओम दीक्षित ने बताया कि अजय पिता संतोष जैन उम्र 31 वर्ष निवासी सागर चौराहा सिविल लाइन रोड टीकमगढ़ जब इंदौर में पढ़ाई कर रहा था, तब उसकी दोस्ती ग्राम मझगवां तहसील पाटन जिला जबलपुर निवासी अरविंद ठाकुर से हो गई. दोनों का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया, इसके बाद दोनों अपने अपने घरों को चले गए। कुछ दिन पहले अजय जैन ने बदला लेने की नियत से अरविंद की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करना शुरु कर दिया।
अरविंद को जब इस बात की जानकारी लगी तो उसने सायबर सेल में शिकायत की. जिसपर सायबर सेल प्रभारी हरिओम दीक्षित ने जांच के बाद पाया कि अजय जैन जो टीकमगढ़ में रहता है, उसके द्वारा यह कृत्य किया जा रहा है. सायबर सेल की टीम ने टीकमगढ़ जाकर अजय पिता संतोष जैन को हिरासत में ले लिया. पुलिस की टीम का कहना है कि वर्तमान में अजय जैन टीकमगढ़ में रहकर बीएड की पढाई कर रहा है।