Site icon Yashbharat.com

फड़नवीस को राज्‍यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्‍योता, 11 नवंबर तक साबित करना होगा बहुमत

images 2019 11 09T194925.680

मुंबई। Maharashtra Government Formation: महाराष्‍ट्र में सियासी घमासान थमने का रास्‍ता नजर आ रहा है। राज्‍यपाल भगत सिंह कोशियारी ने देवेंद्र फड़नवीस को सरकार बनाने का न्‍योता दिया है।

उन्‍हें 11 नवंबर तक अपना बहुमत साबित करना होगा। फड़नवीस ने शुक्रवार को राज्‍यपाल को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया था। महाराष्‍ट्र में राजनीतिक संकट लगातार चला आ रहा था। यहां गत 21 अक्‍टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। 24 अक्‍टूबर को आए परिणाम के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। भाजपा और शिवसेना का गठबंधन चुनाव में तो जीत गया लेकिन शिवसेना प्रमुख उद्भव ठाकरे 50-50 के फार्मूले पर अड़ गए। वे आदित्‍य ठाकरे को ढाई साल तक सत्‍ता दिलाना चाहते थे जो कि वर्ली से जीतकर आए हैं। इस बात पर शिवसेना और भाजपा में लगातार खींचतान चली आ रही थी।

ANI

@ANI
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari has invited the single largest party BJP to form the government

Twitter पर छबि देखें
847
7:33 pm – 9 नव॰ 2019
Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता

Exit mobile version